
झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन में हंगामा, रिपोर्टिंग टेबल पर चढ़े BJP MLA रणधीर सिंह
Zee News
झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिए फैसले के अनुसार चर्चा ना कराने पर बीजेपी ने हंगामा किया.
Ranchi: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन में हंगामा देखने को मिला. इस दौरान बीजेपी विधायकों ने कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सदन में चर्चा ना कराए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया, तो बीजेपी विधायक रणधीर सिंह रिपोर्टिंग टेबल पर चढ़ कर विरोध करने लगे, जिसे लेकर सत्ता पक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है. झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसी नारेबाजी के बीच कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद ने नियुक्ति नियमावली में मांग के अनुरूप संशोधन की मांग की. साथ ही अधिक से अधिक नियुक्ति करने की बात भी कही. इस बीच बीजेपी विधायक वेल में पहुंच गए और नई नियोजन नीति को रद्द करने की मांग करने लगे. विपक्ष के हंगामे और वेल में नारेबाजी के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने दिन के पौने एक बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. सदन की कार्यवाही दोबारा जब शुरू हुई तो भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिससे कार्यवाही फिर से दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. ये भी पढ़ें:More Related News
