
झारखंड में RJD को मजबूत करने में जुटे तेजस्वी यादव, बोले: खून-पसीने से पार्टी को सींचने वालों को मिलेगा सम्मान
Zee News
रांची में RJD के कार्यकर्ता सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाया.
Ranchi: बिहार की राजनीति में सक्रिय RJD नेता तेजस्वी यादव, झारखंड में भी संगठन को मजबूती देने की कोशिश में जुटे हैं. अपने दो दिन के झारखंड दौरे के आखिरी दिन उन्होंने रांची में RJD के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने जहां कार्यकर्ताओं से झारखंड में पार्टी को मजबूत करने में सहयोग देने की अपील की. वहीं यह भी साफ कर दिया की पार्टी में वही आगे बढ़ेगा, जो काम करेगा. आज भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड में प्रदेश राजद द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, युवा नेता भाई से आवास में मुलाकात हुई।
'पार्टी का ध्यान बिहार के साथ झारखंड पर भी' राजधानी रांची के कार्निवल हॉल में RJD के कार्यकर्ता सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने भी शिरकत की. झारखंड में पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुटे तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साफ कर दिया की उनका ध्यान बिहार के साथ झारखंड पर ही है, और राज्य में संगठन की मजबूती को लेकर वह बेहद गंभीर है. — Hemant Soren (@HemantSorenJMM)

Indian Navy Women Officers: भारतीय नौसेना आज के समय दुनिया में सबसे ताकतवर और खतरनाक सेनाओं में अपना नाम बनाए हुए है. नौसेना ने कई बार देश की सुरक्षा और मिशनों में बड़ी भूमिका निभाई है. दुश्मनों को जवाब देने के लिए नौसेना हमेशा तैयार रहती है. नौसेना में कई ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने अपने दम पर इतिहास में नाम दर्ज कराया है.

INS Aridaman: भारतीय नौसेना जल्द ही अपनी सबसे एडवांस्ड न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन INS अरिदमन को फ्लीट में शामिल करने वाली है. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि यह पनडुब्बी अब अंतिम ट्रायल्स में है. जल्दी ही ऑपरेशनल हो जाएगी. अरिहंत-क्लास की यह तीसरी SSBN सबमरीन अब तक की सबसे शक्तिशाली मानी जा रही है. जो भारत की परमाणु क्षमता को एक नए स्तर पर पहुंचाने वाली है.

36 MW Class Gas Turbine Engine: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कॉन्फ्रेंस में बताया कि नौसेना अब पूरी तरह स्वदेशी 36 मेगावॉट क्लास गैस टर्बाइन इंजन, अगली पीढ़ी की डीजल-इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम. फुल-इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन तकनीक विकसित कर रही है. इनका पहला ऑपरेशनल संस्करण 2029 में नौसेना के जहाजों पर आने की उम्मीद है.

Navy Day 2025: भारत की सेनाएं मिलकर देश की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभती हैं. हर साल देश में सेनाओं के हौसले बढ़ाने के लिए दिवस मनाए जाते हैं. 4 दिसंबर को नौसेना दिवस को मनाया जाता है. इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाने के लिए आज से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है.

Indian Navy History: भारत में समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में नेवी बड़ी भूमिका निभाती है. आज के समय में भारतीय नौसेना दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं में से एक है. देश की सुरक्षा में आज कत कई ऐसे मिशन हुए हैं, जिनमें इंडियन नेवी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडियन नेवी की स्थापना कब हुई थी?








