
झारखंड में आयकर विभाग ने की छापेमारी, समूह के खातों में पाई गई गड़बड़ियां
NDTV India
समूह में पैसा लगाने वाली शेल कंपनियों को कोलकाता में नहीं पाया गया, मुखौटा कंपनियों से शेयर पूंजी और असुरक्षित ऋण प्राप्त करने वाली प्रमुख कंपनियों के निदेशक के रूप में कर्मचारियों के बारे में आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं.
आयकर विभाग ने 28 जुलाई को झारखंड में भवन निर्माण और अचल संपत्ति का कारोबार करने वाले एक प्रमुख समूह के यहां छापेमारी की. छापेमारी रांची और कोलकाता समेत 20 से ज्यादा जगहों पर की गई. तलाशी के दौरान यह पाया गया कि समूह खातों में गड़बड़ी है. इसके मद्देनजर, आयकर विभाग को प्रस्तुत किए गए ऑडिट प्रमाण पत्र और बयानों की सत्यता की जांच की जा रही है. तलाशी अभियान के दौरान मिले विवरण के अनुसार, यह देखा गया कि समूह भवन निर्माण व्यवसाय में बही-खातों के बाहर भारी लेन-देन कर रहा है और आय के एक बड़े हिस्से का लेनदेन नकदी में कर रहा था जो कि बेहिसाब था.











