
झारखंड: मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में लगाए गए 80 महिला और 60 अन्य पुलिस कर्मी, मिली बड़ी सफलता
Zee News
पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 11 अगस्त को हुई इस हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद करने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया था.
Palamu: पलामू में मेदिनीनगर शहर थानान्तर्गत कुण्ड मुहल्ले में सेवानिवृत्त सैनिक एवं उनकी पत्नी की हत्या में पुलिस ने गुरुवार प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया. पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 11 अगस्त को हुई इस हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद करने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया गया था. इस अभियान में 80 महिला पुलिसकर्मी और 60 अन्य पुलिसकर्मी एवं अधिकारियों को लगाया गया था. उन्होंने बताया कि पुलिस पिछले एक सप्ताह से चाकू की तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज बरामद कर लिया गया. इस घटना के एकमात्र अभियुक्त शुभम पाण्डेय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पूर्व सैनिक राजेश्वर राम और उनकी पत्नी शर्मिला देवी की उनके ही घर में पड़ोस के युवक शुभम पाण्डेय ने चाकू से सिर, गर्दन तथा छाती पर वार कर हत्या कर दी थी.More Related News
