
झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Zee News
आरोपी की पहचान आस मोहम्मद उर्फ बबलू के रूप में की गई है, जो कुल्टी के केंदुआ बाजार खिलावनधौड़ा का रहनेवाला है. जांच के दौरान आरोपी के पास मौजूद बैग से सात एमएम की 25 पिस्टल और 46 खाली मैगजीन बरामद की गई हैं.
Giridih: झारखंड-बंगाल सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों के जखीरे के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस गिरफ्तारी के बाद बंगाल-झारखंड सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान आस मोहम्मद उर्फ बबलू के रूप में की गई है, जो कुल्टी के केंदुआ बाजार खिलावनधौड़ा का रहनेवाला है. जांच के दौरान आरोपी के पास मौजूद बैग से सात एमएम की 25 पिस्टल और 46 खाली मैगजीन बरामद की गई हैं.
More Related News
