
झारखंड के CM हेमंत सोरेन को गाली-गलौज के साथ मिली धमकी, गोंदा थाना में केस दर्ज
Zee News
Jharkhand News: इससे पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीन बार धमकी मिले हैं. अब चौथी बार इमेल के माध्यम से धमकी मिली है.
Ranchi: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ई-मेल के जरिए अपशब्दों से भरी धमकी मिली है. इस ई-मेल के प्राप्त होने के बाद गोंदा थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है. इस बारे में रांची के सिटी एसपी सौरव ने जानकारी दी है.सिटी एसपी सौरव ने बताया कि आईपीसी की धारा 385 व 387 के तहत विक्रम गोधराई मुनेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुड़ गई है. जानकारी के अनुसार, कर्नाटका के आईपी एड्रेस से झारखंड के मुख्यमंत्री को गाली-गलौज के भाषा में यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजा गया है. गोंदा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है.More Related News
