
झारखंड़ में अपराधी बेखौफ, हथियार के बल पर 1.25 करोड़ की लूट
Zee News
Jharkhand Samachar:मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि कार सवार व्यवसाई से बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है.
Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओ ओबेरिया रोड पर अपराधियों ने सुबह एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर करोड़ रुपए की लूट की. जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने व्यवसाई निकेश मिश्रा से हथियार के बल पर 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लूट की. बता दें कि महाजन को पैसे देने जा रहे व्यवसाई से घर से निकलने के थोड़ी दूर जाने के बाद लूट हुई और बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.More Related News
