
झारखंडः विधानसभा में बना 'नमाज कक्ष', बीजेपी ने हनुमान मंदिर बनाने की उठाई मांग
Zee News
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन सरकार में शामिल विधायक खुलेआम तालिबान का समर्थन करते हैं.
रांचीः झारखंड विधानसभा परिसर में नमाज अदा करने के लिए ‘नमाज कक्ष’ निर्धारित करने संबंधी आदेश को लेकर मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह पूरी तरह से असंवैधानिक कदम है. भाजपा ने विधानसभा परिसर में एक कक्ष को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा ‘नमाज-कक्ष’ के रूप में निर्धारित करने के आदेश के बाद आवाज उठाई है. भाजपा ने कहा कि यदि विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो को ऐसा करना ही था तो उन्हें हिन्दुओं के लिए विधानसभा में एक भव्य ‘हनुमान मंदिर’ का निर्माण कराना चाहिए. पार्टी ने कहा कि अन्य धर्मावलंबियों के लिए भी पूजा अथवा आराधना कक्ष अवश्य निर्धारित किये जाने चाहिए अन्यथा लोकतंत्र के मंदिर को लोकतंत्र का मंदिर ही बने रहने देना चाहिए.More Related News
