
झकझोर देने वाला मामला: बीमार बुजुर्ग पिता ने बिस्तर पर कर दी शौच, नौजवान बेटे ने पटक-पटक कर मार डाला
Zee News
साहब नगर में रहने वाले 85 साल के बुजुर्ग रामसेवक अवस्थी की तबीयत खराब रहती थी. उनका बिस्तर से उठना मुश्किल हो गया था, जिस वजह से वह बेड पर ही शौच कर देते थे...
श्याम तिवारी/कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आ रही है. यहां के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पिता को जब बेटे की जरूरत पड़ी, तो प्यार और साथ की जगह, उन्हें दर्दनाक मौत मिली. दरअसल, राज किशोर नाम के एक युवक पर अपने 85 वर्षीय बुजुर्ग पिता की हत्या करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि सब्जी विक्रेता बेटे ने अपने पिता को बेरहमी से पीटा और जमीन पर पटक कर मार डाला. बुजुर्ग की गलती बस इतनी थी कि बीमारी के चलते उनका बिस्तर से उठना मुश्किल हो गया था और उन्होंने बिस्तर पर ही गंदगी कर दी थी. मामले का संज्ञान जब पुलिस को हुआ, तो मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया और जांच में जुट गई.
