
ज्योतिरादित्य सिंधिया पर लगा आरोप, भाजपा सांसद ने की नड्डा से शिकायत
Zee News
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कृष्णपाल सिंह यादव ने सिंधिया को, जो उस समय कांग्रेस में थे, गुना में 1.25 लाख से ज्यादा मतों से हराया था.
भोपाल: मध्य प्रदेश के गुना से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य द्वारा कथित तौर पर दिसंबर में लिखे गए एक पत्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार लोगों के काम करने के तरीके की शिकायत की गई थी, और अब वह पत्र सार्वजनिक हो गया है जिससे क्षेत्र में पार्टी की आंतरिक कलह उजागर हो गई है.
आठ दिसंबर को लिखा दो पेज का पत्र वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कृष्णपाल सिंह यादव ने सिंधिया को, जो उस समय कांग्रेस में थे, गुना में 1.25 लाख से ज्यादा मतों से हराया था. मार्च 2020 में सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद से समीकरण बदल गए. यादव ने आठ दिसंबर को लिखा दो पेज का पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को भेजा है जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र में कई कार्यकर्ता और मंत्री, पार्टी की बजाय सिंधिया के वफादार हैं और उन्हें (यादव) नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं.
