
ज्यादा बच्चा पैदा करने पर मिलेगी अधिक सैलरी! सिर्फ इस जाति के लोगों को होगा फायदा
Zee News
सिक्किम सरकार दो या अधिक बच्चे वाले कर्मचारियों के वेतन में अग्रिम एवं अतिरिक्त वृद्धि करेगी. सिक्किम में जातीय समुदायों की आबादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने ये बड़ा कदम उठाया है.
नई दिल्ली: सिक्किम में जातीय समुदायों की आबादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस साल एक जनवरी से प्रभावी योजना के तहत राज्य सरकार ने दो या तीन बच्चों वाले अपने कर्मचारियों को अग्रिम एवं अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने का फैसला किया है. एक अधिसूचना के जरिए यह जानकारी दी गई.
More Related News
