
ज्ञानवापी में 'शिवलिंग' सील नहीं रह सकता, हमें सौंपा जाए: काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद
Zee News
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो नागेंद्र पांडेय का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने शिवलिंग को सील कर दिया है लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं रह सकता.
वाराणसी: सुप्रीम कोर्ट ने शिवलिंग को सील कर दिया है लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं रह सकता. ये धार्मिक तौर पर गलत है इसलिए हम कोर्ट से अपील करते हैं कि शिवलिंग को खोला जाए और उसकी पूजा करने की अनुमति प्रदान करें. यह कहना काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो नागेंद्र पांडेय का.
इन लोगों पर की कार्रवाई की मांग नागेंद्र पांडेय कहते हैं कि अदालत के आदेश को मानने की बाध्यता होनी चाहिए चाहे कोई भी अदालत हो, कुछ लोग ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे ये घर की खेती हो, पुलिस के बाद अब कोर्ट पर भी सवाल उठाने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की मांग करता हूं.
More Related News
