
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे कार्य खत्म, जानें दोनों पक्षों की संतुष्टी पर डीएम क्या बोले
Zee News
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य संपन्न हो गया. वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि सर्वे कार्य से सभी पक्ष संतुष्ट थे.
वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य संपन्न हो गया. वाराणसी में सोमवार को तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह सर्वे हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को संवाददताओं से कहा, “सोमवार को दो घंटे 15 मिनट से अधिक समय तक सर्वे करने के बाद अदालत द्वारा गठित आयोग (कोर्ट कमीशन) ने सुबह करीब 10.15 बजे अपना काम समाप्त कर दिया. सर्वे कार्य से सभी पक्ष संतुष्ट थे.”
याचिका में की गई थी मांग उल्लेखनीय है कि ज्ञानवापी मस्जिद प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब स्थित है. स्थानीय अदालत महिलाओं के एक समूह द्वारा इसकी बाहरी दीवारों पर मूर्तियों के सामने दैनिक प्रार्थना की अनुमति की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है.
