
ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी पर मचा है घमासान, आज फिर से होगा सर्वे
Zee News
ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी में सर्वे को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को सर्वे करने के लिए टीम पहुंची तो, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद के अंदर वीडियोग्राफी किए जाने का विरोध कर दिया. जिसके बाद शुक्रवार को सिर्फ श्रृंगार गौरी के आसपास इलाके का सर्वे ही हो सका. आज कोर्ट कमिश्नर मस्जिद के अंदर जा कर वीडियग्राफी करेंगे.
नई दिल्ली: ज्ञानवापी मस्जिद में वीडियग्राफी को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी के सर्वे को लेकर जमकर हंगामा हुआ. सर्वे के पहले दिन कोर्ट कमिश्नर ने श्रृंगार गौरी के आसपास इलाके का सर्वे तो कर दिया, लेकिन टीम जब मस्जिद का सर्वे करने पहुंची तो हंगामा शुरू हो गया.
मुस्लिम पक्ष के वकील ने उठाए सवाल
More Related News
