
जो बाइडेन ने लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी को बनाया भारत में अपना राजदूत
NDTV India
मेयर एरिक गार्सेटी वर्तमान में देश की दूसरी सबसे व्यस्त ट्रांजिट एजेंसी एलए मेट्रो के अध्यक्ष हैं, जो 15 नई ट्रांजिट लाइनों का निर्माण या विस्तार कर रही है, और एक ऑल-इलेक्ट्रिक बेड़े में स्थानांतरित हो रही है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने शुक्रवार को लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) को भारत में अपना राजदूत नामित किया है. अगर अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट द्वारा इसकी पुष्टि की जाती है, तो 50 वर्षीय गार्सेटी, केनेथ जस्टर की जगह लेंगे, जिन्होंने ट्रम्प प्रशासन के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्य किया था।More Related News

न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में दोनों पायलटों की मौत
US Plane Collision: न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर












