
जो किया, साथ में किया, मेरठ के जुड़वां भाइयों की कुछ घंटों के अंतर में ही कोरोना संक्रमण से हुई मौत..
NDTV India
24 साल के जोयफ्रेड और रोलफ्रेड महज 5 मिनट के अंतर से पैदा हुए जुड़वा भाई थे. इंजीनियरिंग के बाद दोनों मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे थे. अपने जन्मदिन के एक रोज बाद उन्हें कोरोना हुआ और कोरोना संक्रमण के 19 दिन तक संघर्ष करने के बाद दोनों की जान चली गई.
मेरठ में दो जुड़वां भाइयों की 24 घंटों के भीतर कोविड संक्रमण के कारण मौत हो गई. 24 साल के जोयफ्रेड और रोलफ्रेड महज 5 मिनट के अंतर से पैदा हुए जुड़वा भाई थे. इंजीनियरिंग के बाद दोनों मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे थे. अपने जन्मदिन के एक रोज बाद उन्हें कोरोना हुआ और कोरोना संक्रमण के 19 दिन तक संघर्ष करने के बाद दोनों की जान चली गई. जॉयफ्रेड की मौत 13 तारीख़ को हुई जबकि रोलफ्रेड की मौत 14 तारीख़ को हुई.











