
जोशीमठ आपदा: क्या है जमीन दरकने के पीछे का बड़ा कारण, 1971 में भी यहां दिखीं थी दरारें
Zee News
उत्तराखंड के जोशीमठ में सड़कों और घरों में दरारें मुख्य रूप से हिमालय जैसे बेहद नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहे बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास के कारण हैं. विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन एक गुणक (मल्टीप्लायर) ताकत है.
नई दिल्ली: उत्तराखंड के जोशीमठ में सड़कों और घरों में दरारें मुख्य रूप से हिमालय जैसे बेहद नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहे बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के विकास के कारण हैं. विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन एक गुणक (मल्टीप्लायर) ताकत है.
हालांकि, एक स्थानीय पर्यावरण कार्यकर्ता ने जोशीमठ और उसके आसपास कई सुरंगों और जलविद्युत परियोजनाओं को अपूरणीय क्षति के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि उनकी आवाज को खुले तौर पर नजरअंदाज किया गया है.
More Related News
