)
जोरावर को मिलेगी तूफानी ताकत! 800 हॉर्सपावर का देसी इंजन होगा टैंक का नया 'दिल'; CVRED-अशोक लेलैंड ने कसी कमर
Zee News
Zorawar tank 800HP indigenous engine: भारतीय सेना को जल्द ही उसका सबसे फुर्तीला और सबसे घातक हल्का टैंक जोरावर मिलने वाला है. लेकिन इस टैंक को चलाने के लिए जिस 'दिल' की जरूरत है, उसे स्वदेशी रूप से बनाने का काम जोरों पर है.
Zorawar tank 800HP indigenous engine: भारतीय सेना के लिए बन रहे हल्के युद्धक टैंक जोरावर की ताकत को कई गुना बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है. टैंक के लिए 800 हॉर्सपावर के एक बेहद शक्तिशाली स्वदेशी इंजन का डिजाइन अब पूरी तरह से फाइनल कर लिया गया है. DRDO की प्रमुख प्रयोगशाला CVRDE यानी Combat Vehicles Research & Development Establishment और ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) मिलकर इस इंजन को विकसित करने में जुट गई हैं. यह इंजन जोरावर को न केवल पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त स्पीड देगा, बल्कि इसकी युद्धक क्षमता को भी एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
