)
जोरावर के जोर से हिल जाएगा दुश्मन खेमा, 2027 में भारतीय सेना के पास होगा ये दबंग टैंक!
Zee News
Zorawar Tank for Indian Army: चीन के टाइप-15 टैंक से निपटने के लिए भारत ने खुद का स्वदेशी टैंक विकसित कर लिया है, जिसके अगस्त 2025 में ट्रायल शुरू हो जाएंगे. भारत के पास अब पहाड़ी इलाकों में टैंक से लड़ने की क्षमता होगी. DRDO और L&T द्वारा बनाया गया लाइट टैंक इंडियन आर्मी की ताकत में जबरदस्त वृद्धि करेगा.
Zorawar Tank for Indian Army: भारत को पहाड़ों और ऊंचाई वाले इलाकों में दुश्मन सेना को धूल चटाने का औजार मिलने वाला है. रक्षा सूत्रों का दावा है कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) द्वारा बनाया जा रहा जोरावर टैंक 2027 में इंडियन आर्मी का हिस्सा होगा. इसके अलावा, इस टैंक के प्रोटोटाइप का अगस्त 2025 में यूजर ट्रायल होना है. ये ट्रायल एक साल से लेकर 18 महीने तक चलेगा.
More Related News
