
जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी डेरेक चॉविन दोषी करार
NDTV India
अमेरिका की एक अदालत ने चर्चित जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामले में मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व पुलिसकर्मी डेरेक चॉविन को दोषी करार दिया है. करीब 11 घंटे तक चली बहस के बाद जूरी ने चॉविन को फ्लॉयड की हत्या का दोषी ठहराया है. बताते चलें कि पिछले साल मई के महीने जॉर्ज फ्लॉयड अमेरिकी पुलिस की क्रूरता का शिकार हुआ था. पुलिसकर्मी ने नौ मिनट 29 सेकंड तक फ्लॉयड की गर्दन अपने घुटने से दबाई, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद अमेरिका की पुलिस की जवाबदेही पर बहस शुरू हुई, इस घटना को लेकर अमेरिका में जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था. चॉविन को दोषी करार दिए जाने के बाद फ्लॉयड के समर्थकों ने खुशी जताई है.
अमेरिका की एक अदालत ने चर्चित जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामले में मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व पुलिसकर्मी डेरेक चॉविन को दोषी करार दिया है. करीब 11 घंटे तक चली बहस के बाद जूरी ने चॉविन को फ्लॉयड की हत्या का दोषी ठहराया है. बताते चलें कि पिछले साल मई के महीने जॉर्ज फ्लॉयड अमेरिकी पुलिस की क्रूरता का शिकार हुआ था. पुलिसकर्मी ने नौ मिनट 29 सेकंड तक फ्लॉयड की गर्दन अपने घुटने से दबाई, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले के सामने आने के बाद अमेरिका की पुलिस की जवाबदेही पर बहस शुरू हो गई थी. घटना को लेकर अमेरिका में जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था. चॉविन को दोषी करार दिए जाने के बाद फ्लॉयड के समर्थकों ने खुशी जताई है.More Related News

न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर, हादसे में दोनों पायलटों की मौत
US Plane Collision: न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान प्लेन और ट्रक की भीषण टक्कर












