
जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा, भारत में अपना कोविड-19 टीका लाने को प्रतिबद्ध
Zee News
जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) ने भारत में एक खुराक के टीके (Singal Dose Corona Vaccine) के लिए ट्रायल का आवेदन वापस ले लिया है.
नई दिल्ली: एक खुराक वाले कोविड-19 टीका (Singal Dose Corona Vaccine) के क्लीनकल ट्रायल (Clinical Trial) के लिए आवेदन करने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) ने अपना प्रपोजल वापस ले लिया है. इसके बाद भी कंपनवी ने कहा कि वह अपना एक खुराक वाला कोविड-19 टीका (Singal Dose Corona Vaccine) भारत में लाने को प्रतिबद्ध है. उसकी इस बारे में भारत सरकार के साथ बातचीत चल रही है. सरकार ने विदेशों में मंजूर जॉनसन एंड जॉनसन (J&J) टीके के लिए भारत में इस तरह की किसी जरूरत को खारिज कर दिया है. कंपनी ने ई-मेल से जारी बयान में कहा, ‘जॉनसन एंड जॉनसन भारत में अपना एक खुराक वाला Covid-19 का टीका लाने को प्रतिबद्ध है.’ बयान में कहा गया है, ‘डीसीजीआई ने हाल में निर्देश दिया है कि भारत में कोविड-19 के टीके के क्लीनिकल ट्रायल की जरूरत नहीं है. ऐसे में जॉनसन एंड जॉनसन भारत में इस स्टडी के आवेदन को वापस ले रही है.’More Related News
