)
जैव-सुरक्षा पर भारत की 'महापंचायत', दिल्ली में जुटेंगे 80 से ज्यादा देश! BWC में जैविक हथियारों से बचाव का पेश होगा मॉडल
Zee News
India Biological Weapons Convention: भारत द्वारा आयोजित यह वैश्विक जैव सुरक्षा सम्मेलन न सिर्फ BWC की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाएगा, बल्कि जैविक खतरों के सामने विकासशील देशों की सुरक्षा के लिए मॉडल बनाने में भी बड़ा नेतृत्व प्रदान करेगा.
India Biological Weapons Convention: दुनिया भर में किसी भी हथियार से खतरा है, तो वह जैविक हथियार ही हैं. जिनका समाधान ढूंढना बेहद जोखिम भरा और समय लेने वाला होता है. इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए, भारत अगले हफ्ते जैविक हथियार संधि (Biological Weapons Convention - BWC) की 50वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक बड़ा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है. इस सम्मेलन में 'ग्लोबल साउथ' यानी विकासशील देशों के 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
More Related News
