
जेसिका लाल के कातिलों को सजा दिलाने वाली उसकी बहन सबरीना लाल का निधन
Zee News
सबरीना लाल उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं जब जेसिका लाल की हत्या के करीब 19 साल बाद हत्यारे मनु शर्मा की उम्रकैद के पहले की रिहाई का विरोध न करके उसे माफ कर दिया था.
नई दिल्लीः जेसिका लाल के कातिलों को इंसाफ के कठघरे में लाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाली उनकी बहन सबरीना लाल का इतवार की शाम निधन हो गया. यह जानकारी उनके भाई रंजीत लाल ने दी. उन्होंने से फोन पर कहा, ‘‘वह (सबरीना) बीमार थीं और उनका अस्पताल आना-जाना लगा रहता था. कल, घर में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और हम उन्हें अस्पताल ले गए. आज शाम, उनका निधन हो गया.’’ पिछले साल, सबरीना ने एक इंटरव्यू में इंसाफ हासिल करने में औरतों की मदद करने के लिए अपनी बहन की याद में एक फाउंडेशन शुरू करने की योजना के बारे में बात की थी. बहन को भूल नहीं पाई थीं सबरीना सबरीना ने कहा था, ‘‘वह (जेसिका) अपनी जिंदगी में बहुत ही खुश और सकारात्मक नजरिए वाली लड़की थी. यह सिर्फ उसके जन्मदिन और बरसी तक सीमित नहीं है कि मुझे उसकी कमी खलती हो, हर रोज मुझे उसकी कमी खलती है. मैंने अपने घर में उसकी बहुत सी तस्वीर लगा रखी हैं और मैं उसे भूलना नहीं चाहती, ये (तस्वीरें) मुझे उसकी याद दिलाती रहती हैं.More Related News
