
जेल से बाहर आया Gurmeet Ram Rahim, बीमार मां को देखने के लिए मंजूर हुई पैरोल
Zee News
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 48 घंटे की पैरोल मिल गई है. गुरुग्राम पुलिस की सिफारिश के बाद गुरमीत को अपनी बीमार मां की देखभाल करने के लिए जेल में बाहर जाने की अनुमति दी गई है.
चंडीगढ़: रेप केष (Rape Case) में दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim Singh) को 48 घंटे की पैरोल मिल गई है. शुक्रवार सुबह रोहतक की सुनारियां जेल से कड़ी सुरक्षा में उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी बीमार मां का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा कि राम रहीम ने उनसे मिलने के लिए ही 4 दिन पैरोल मांगी थी, जिसके लिए गुरुग्राम पुलिस (Gurgaon Police) ने भी सिफारिश की थी. इसी के चलते सुनारिया जेल ने पैरोल को मंजूरी देते हुए राम रहीम को 48 घंटे के लिए गुरुग्राम भेजा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब उसकी मां को मानेसर के एक फॉर्म हाउस में शिफ्ट किया गया है, जहां गुरमीत उनका ख्याल रख रहा है.More Related News
