जेएनयू की दीवारों पर फिर लिखे गए विवादित नारे, इस बार लिखा- 'भगवा जलेगा...'
Zee News
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर विवादित नारे लिखने का मामला सामने आया है. जेएनयू की दीवारों पर भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर को लेकर विवादित नारे लिखे गए हैं. ये नारे किसने लिखे हैं, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ है. अब इसकी जांच की जा रही है.
नई दिल्लीः जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की दीवारों पर विवादित नारे लिखने का मामला सामने आया है. जेएनयू की दीवारों पर भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कश्मीर को लेकर विवादित नारे लिखे गए हैं. ये नारे किसने लिखे हैं, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ है. अब इसकी जांच की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर विवादित बातें लिखी गई हैं. दीवारों पर लिखा गया है, 'भगवा जलेगा, मोदी तेरी कब्र खुदेगी.'