
जुबिन नौटियाल के नए गाने ‘बेखुदी’ का ट्रेलर रिलीज; गीत सुनकर बेखुद न हो गए तो कहना !
Zee News
इस गाने को राहुल नायर ने कंपोज किया है और बोल राजेश धीरज ने लिखे हैं. गाने रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर जबर्दस्त व्यूज हासिल कर रहे हैं.
मुंबईः अध्ययन सुमन और एंजेल की अदाकारी वाली फिल्म ’बेखुदी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया है, जिसमें फिल्म के मेहरबा’ साॅन्ग को दिखाया गया है. फिल्म के ट्रेलर और उसके गाने दोनों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वे कलाकारों की तारीफें में कसीदे गढ़ रहे हैं. लव सॉन्ग और जुबिन की पुरकशिश आवाज का एक खूबसूरत मिक्सअप है. कहने की जरूरत नहीं है कि जुबिन ने अपनी खनकती आवाज से सभी को लुत्फअंदोज कर दिया है. इस गाने को राहुल नायर ने कंपोज किया है और बोल राजेश धीरज ने लिखे हैं. गाने रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर जबर्दस्त व्यूज हासिल कर रहे हैं.
More Related News
