
जीवन वायु: मरीजों के सुरक्षित परिवहन के लिए भारत का पहला डिवाइस
Zee News
कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (सीपीएपी) मशीन के विकल्प के रूप में विकसित किया गया देश का पहला डिवाइस, जो बिना बिजली के भी काम करता है. उचित संसाधनों के अभाव वाले क्षेत्रों और मरीजों को इधर से उधर पहुंचाने के दौरान यह आने वाले समय में भी उपयोगी सिद्ध हो सकता है.
नई दिल्ली: कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर (सीपीएपी) मशीन के विकल्प के रूप में विकसित किया गया देश का पहला डिवाइस, जो बिना बिजली के भी काम करता है. उचित संसाधनों के अभाव वाले क्षेत्रों और मरीजों को इधर से उधर पहुंचाने के दौरान यह आने वाले समय में भी उपयोगी सिद्ध हो सकता है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ द्वारा इसे तैयार किया गया है. जीवन वायु के नाम से निर्मित यह मशीन अस्पतालों के ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन पाइपलाइन जैसी दोनों प्रकार की ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयों के लिए अनुकूलित है. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि डिवाइस में उपलब्ध प्रावधान मौजूदा सीपीएपी मशीनों में मौजूद नहीं हैंMore Related News
