
जीतनराम मांझी ने शहाबुद्दीन को बताया 'जन नेता', कहा-पूर्व सांसद को जनता मानती थी ईश्वर
Zee News
32 साल पुराने केस में पप्पू यादव की गिरफ्तारी हुई. वो MP-MLA का चुनाव लड़कर जीते तब उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब एक विशेष नेता के घर में पड़ी एंबुलेंस की बात वो सामने लाए तो उन लोगों को बुरा लगा और केस का बहाना बनाकर उनकी गिरफ्तारी की गई.
Delhi/Patna: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने ज़ी बिहार-झारखंड (Zee Bihar Jharkhand) से तमाम मुद्दों पर खास बातचीत की. पेश हैं उनके साथ बातचीत के प्रमुख अंश: सवाल: आपके विरोधी आरोप लगाते हैं कि जीतन राम मांझी 'प्रेशर पॉलिटिक्स' करते हैं?जवाब: मैंने 'प्रेशर पॉलिटिक्स' कभी नहीं की, जो स्वाभिक रूप से होता है, वही बात करते हैं. सिर्फ 1980 में मैंने टिकट मांगा था, उसके बाद से जो भी हुआ वो अपने आप होता गया. हमने कभी भी किसी को प्रेशर में काम लेने के लिए बाध्य नहीं किया.More Related News
