
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावों में BJP को वोट देने वाले AIMIM ने 5 मेंबर को पार्टी से निकाला
Zee News
AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सुल्तानपुर में निसार अहमद, रफत जहां और शहनाज बानो ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार उषा सिंह को वोट किया था.
लखनऊ/अहमर हुसैन: उत्तर प्रदेश में हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है. 75 में से 64 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ कमल खिला है. जिसको लेकर चुनावों में विपक्षी पार्टियों ने धांधली बेईमानी खरीद-फरोख्त जैसे तमाम आरोप बीजेपी पर लगाए थे लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है वैसे वैसे अब इन चुनावों में वोटिंग की भी परतें खुल रही है. इसी कड़ी में AIMIM ने सुल्तानपुर में एक बड़ी कार्रवाई की है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी ने सुल्तानपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में बीजेपी को वोट देने वाले AIMIM के 3 जिला पंचायत मेंबर्स को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.More Related News
