
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, मायावती ने बताई अपनी दूसरी प्लानिंग
Zee News
मायावती ने कहा कि मैं तो फरवरी से ही लगातार लखनऊ में ही हूं. कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान भी हम पार्टी की बैठक करते रहे हैं .
लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ऐलान किया कि बसपा यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बसपा का पूरा फोकस 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है. मायावती ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में यूपी में बसपा की सरकार बनेगी. राज्य में सर्वजन को बचाना है बसपा को सत्ता में लाना होगा. जब प्रदेश में बसपा की सरकार बन जाएगी, तो जिला पंचायत अध्यक्ष खुद ही बसपा में शामिल हो जाएंगे. कार्यकर्ताओं को दी गई सलाह उन्होंने बताया कि पार्टी के लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे इस चुनाव में अपना समय और ताकत लगाने की बजाय पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और सर्व समाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगाएं. मायावती ने कहा कि बसपा के लोगों को हथकंडों से सतर्क रहना चाहिए. साल 1995 में हम सपा सरकार से अलग हुए थे. भारतीय जनता पार्टी भी सपा की ही तरह है. बसपा के खिलाफ तरह-तरह की अफवाह फैलाई जा रही हैं, जिससे सभी को दूर रहना चाहिए.More Related News
