
जिन्ना को लेकर AMU में फिर से विवाद, BJP कार्यकर्ताओं ने खून से PM को लिखी चिट्ठी
Zee News
उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है. अलीगढ़ के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खून से चिट्ठी लिखकर ये मांग की है कि एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटाई जाए.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है. अलीगढ़ के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खून से चिट्ठी लिखकर ये मांग की है कि एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटाई जाए. ये चिट्ठी पीएम मोदी के नाम लिखी गई है और इस चिट्ठी को उन्होंने जिला प्रशासन को भी सौंपा है. आपको बता दें कि AMU के यूनियन हॉल में जिन्ना की तस्वीर लगी हुई है, जिसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है. अब जबकि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अलीगढ़ जाने वाले हैं, ऐसे में एक बार फिर जिन्ना की तस्वीर पर विवाद शुरू हो गया है.More Related News
