)
जिंदगी छोटी, सियासत बड़ी... 121 लोग मर गए, फिर भी 'भोले बाबा' पर खामोश क्यों हैं नेता?
Zee News
Bhole Baba Political Influence: हाथरस में मची भगदड़ में 121 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन जिस बाबा के सत्संग में ये भगदड़ मची उस पर FIR नहीं हुई है. सियासी दलों के नेता भी बाबा पर चुप्पी साधे हुए हैं. इसके पीछे का कारण बाबा का सियासी रसूख माना जा रहा है.
नई दिल्ली: Bhole Baba Political Influence: यूपी के हाथरस में मची भगदड़ में 120 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. ये भगदड़ भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में मची थी. नेताओं ने घटना पर शोक जताया. विपक्ष ने प्रशासन और आयोजकों को लापरवाही का जिम्मेदार बताया. लेकिन पक्ष-विपक्ष भोले बाबा पर खामोश है, उनको लेकर सूबे के बड़े नेताओं ने बयान नहीं दिया है. आखिर ऐसा क्या है कि सतापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने भोले बाबा पर चुप्पी साध रखी है? नारायण साकार हरि की सम्पूर्ण ब्रह्मांड में सदा - सदा के लिए जय जयकार हो
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh)
