
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 2022 के लिए अपनी QS-वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग रखी बरकरार
Zee News
हाल ही में जारी लंदन स्थित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (क्यूएस- वर्ल्ड) -2022 में भारतीय यूनिवर्सिटियों में से जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) को एक व्यापक संस्थान के तौर पर 6ठां स्थान दिया गया है.
नई दिल्ली/शोएब रजा: हाल ही में जारी लंदन स्थित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (क्यूएस- वर्ल्ड) -2022 में भारतीय यूनिवर्सिटियों में से जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) को एक व्यापक संस्थान के तौर पर 6ठां स्थान दिया गया है. यूनिवर्सिटी को 2019 से क्यूएस के ज़रिए रैंक किया जा रहा है और क्यूएस- वर्ल्ड के मुताबिक यह लगातार दुनिया के मशहूर 800 संस्थानों में शामिल हुआ है. इस साल क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में दुनिया भर के 1,300 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया. हर संस्थान का मूल्यांकन छह प्रमुख मैट्रिक्स के मुताबिक किया गया है. जैसे नियोक्ता प्रतिष्ठा, संकाय/छात्र अनुपात, प्रति संकाय उद्धरण, अंतर्राष्ट्रीय संकाय अनुपात और अंतर्राष्ट्रीय छात्र अनुपात.More Related News
