)
जापान का ऐतिहासिक फैसला, फिर शुरू करेगा दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट; 8.2 गीगावाट की ताकत करेगा पैदा
Zee News
Japan nuclear power plant: जापान अपने और दुनिया के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र, काशीवाजाकी-कारीवा को फिर से चालू करने की तैयारी कर चुका है. निगाता Niigata असेंबली ने इस प्लांट को दोबारा खोलने के पक्ष में वोट दिया है. यह फैसला जापान की ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन नीति का हिस्सा है, जिसके तहत देश कार्बन-मुक्त ऊर्जा और बिजली की कीमतों में कमी लाना चाहता है.
Japan nuclear power plant: मार्च 2011 में फुकुशिमा दाइची हादसे के बाद जापान ने सुरक्षा कारणों से अपने सभी 54 परमाणु रिएक्टरों को बंद कर दिया था. तब से जापान बिजली के लिए दूसरे देशों से आने वाले कोयले और गैस (LNG) पर निर्भर था, जिससे वहां बिजली की कीमतें आसमान छू रही थीं. अब 15 साल बाद, जापान सरकार ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र काशीवाजाकी-कारीवा को दोबारा चालू करने का जोखिम भरा लेकिन जरूरी फैसला लिया है. यह प्लांट जापान की Tokyo Electric Power Company (TEPCO) द्वारा चलाया जाएगा. यह संयंत्र इतना विशाल है कि यह जापान की कुल बिजली मांग का 5% अकेले पूरा कर सकता है.
