
जानें कहां बैंक कर्मियों ने चुराए ग्राहकों के गहने, बदले में रखे 400 नकली गहने
Zee News
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक ग्राहक गिरवी रखे गहने वापस लेने के लिए लॉस्पेट में स्थित बैंक गया था. ग्राहक ने कथित तौर पर पाया कि उसके गहनों के स्थान पर नकली जेवरात रख दिए गए थे.
पुडुचेरी: पांडिचेरी सहकारी शहरी बैंक के एक कैशियर और सहायक कैशियर को धोखाधड़ी और कर्जदारों द्वारा गिरवी रखे गए सोने के जेवर चोरी करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
गिरवी रखे थे गहने पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक ग्राहक गिरवी रखे गहने वापस लेने के लिए लॉस्पेट में स्थित बैंक गया था. ग्राहक ने कथित तौर पर पाया कि उसके गहनों के स्थान पर नकली जेवरात रख दिए गए थे. पुलिस ने बताया कि इसके बाद ग्राहक ने बैंक के उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की. बैंक ने कार्रवाई करते हुए उन सभी गहनों की जांच करवाई जो कर्जदारों ने रखवाए थे.
