
जानिए देश में क्या हैं औरतों पर जुल्म के आंकड़े? हर दिन लुटी 74 महिलाओं की इज्ज़त
Zee News
2018 में महिलाओं के खिलाफ़ होने वाले जुल्म के कुल 378326 मामले, 2019 में 405326 और 2020 में 371503 मामले दर्ज किए गए
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने बुधवार को रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2020 में देश में हत्याओं में इज़ाफ़ा हुआ है. वहीं अगर महिलाओं के खिलाफ़ अपराधों को देखें तो वह 2019 के मुकाबले कम हुए हैं. रिपोर्ट में लिखा गया है कि 2020 में राजस्थान और दिल्ली में रेप के सबसे ज़्यादा मामले सामने आए और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं.
महिलाओं के खिलाफ़ अपराधों के कुल मामलों में सबसे ज्यादा मामले 1,11,549 पति या रिश्तेदार के ज़रिए की गई क्रूरता के थे और 62,300 मामले अपहरण के थे. एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल यानी 2020 में हर रोज़ रेप के तकरीबन 74 मामले और साल में कुल 28,046 मामले दर्ज किए गए.
More Related News
