
जानिए क्या है बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की बैरक का नंबर बदलने का राज
Zee News
जानिए बांदा जेल में आखिरी वक्त में क्यों बदली गई मुख्तार अंसारी की बैरक?
बांदा: बाहुबली डॉन मुख्तार अंसारी को मंगलवार लगभग 900 किलोमीटर की यात्रा के बाद बुधवार तड़के पंजाब की रोपड़ से बुधवार तड़के 4:30 बजे उत्तरप्रदेश की बांदा जेल लाया गया. रोपड़ से बांदा की यात्रा मुख्तार अंसारी ने एंबुलेंस के जरिए तय की और बांदा जेल में सीधे बैरक नंबर 16 में पहुंचाया गया. आखिर वक्त में क्यों बदला मुख्तार का बैरक का नंबर सुप्रीम कोर्ट ने जैसे ही मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किए जाने का आदेश जारी किया था. उसके बाद से ही बांदा जेल में तैयारियां शुरू हो गई थीं. इसके बाद खबर आई कि मुख्तार को जेल की बैरक नंबर 15 में रखा जा सकता है लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं हुआ.More Related News
