
जानिए कौन हैं वो पांच महिलाएं, जिन्हें योगी कैबिनेट 2.0 में मिली जगह
Zee News
Yogi Cabinet: योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. योगी सरकार के मंत्रियों का नाम भी तय हो गया है. मंत्रियों को भी आज शपथ दिलाई जाएगी. योगी कैबिनेट में पांच महिलाओं को जगह दी गई है. जानिए योगी कैबिनेट की महिला सदस्यों के बारे मेंः
नई दिल्लीः Yogi Cabinet: योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ लेंगे. योगी सरकार के मंत्रियों का नाम भी तय हो गया है. मंत्रियों को भी आज शपथ दिलाई जाएगी. योगी कैबिनेट में पांच महिलाओं को जगह दी गई है. इनमें बेबी रानी मौर्य, गुलाब देवी, प्रतिभा शुक्ला, रजनी तिवारी और विजय लक्ष्मी गौतम हैं. जानिए योगी कैबिनेट की महिला सदस्यों के बारे मेंः
बेबी रानी मौर्य बेबी रानी मौर्य योगी सरकार में मंत्री बनेंगी. बेबी रानी मौर्य आरक्षित सीट आगरा ग्रामीण से विधायक हैं. वह उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं. इसके अलावा आगरा की मेयर और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रहीं. साल 1990 में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाली बेबी रानी मौर्य एमए और बीएड हैं.
