
जानिए कौन हैं दिल्ली के टॉप 10 वॉन्टेड बदमाश, जो पुलिस के लिए बने हैं सिरदर्द
Zee News
इन इनामी बदमाशों से दिल्ली वालों को हमेशा खतरा बना रहता है.
नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में आए दिन हत्या, लूटपाट और डकैती की वारदातें होती हैं. ऐसे कई गैंग हैं, जो दिल्ली में सक्रिय हैं. कुछ जेल से ऑपरेट हो रहे हैं तो कई बदमाश ऐसे हैं, जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं. इन इनामी बदमाशों से दिल्ली वालों को हमेशा खतरा बना रहता है. जानते हैं ऐसे ही टॉप 10 बदमाशों के बारे में.
नंबर 10: अपना गैंग चलाता है अभिषेक उर्फ रोहित अभिषेक की उम्र भले ही कम हो, लेकिन इसके कारनामे काफी बड़े हैं. 2019 में इसका नाम दिल्ली पुलिस की फाइलों में दर्ज हुआ. ये एक मर्डर और दो कातिलाना हमलों में वॉन्टेड है. इसका अपना गैंग है, जिसमें एक नाबालिग समेत 3 बदमाश शामिल हैं. दिल्ली पुलिस को शक है कि ये बदमाश दिल्ली के किसी बड़े गैंग के साथ मिल गया है.
More Related News
