
जानिए कौन हैं आईपीएस मुकुल गोयल, जो बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी?
Zee News
नए डीजीपी का आधिकारिक ऐलान होने तक DGP का चार्ज ADG लखनऊ प्रशांत कुमार के पास रहेगा. उत्तर प्रदेश के डीजीपी पद के लिए तीन नामों पर चर्चा हो रही है. इनमें बीएसएफ में एडीजी के पद पर चंडीगढ़ में तैनात आईपीएस अफसर मुकुल गोयल का नाम सबसे ऊपर है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के DGP (Director General of Police) हितेश चंद्र अवस्थी (DGP HC Awasthi) के साथ आज कुल 21 अधिकारी रिटायर हो जाएंगे. इसमें यूपी काडर के 9 आईपीएस और प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारी शामिल हैं. इसी के साथ आज नए डीजीपी का भी ऐलान किया जा सकता है. माना जा रहा है कि यूपी के संभावित डीजीपी की लिस्ट में मुकुल गोयल का नाम सबसे आगे है. नए डीजीपी का आधिकारिक ऐलान होने तक DGP का चार्ज ADG लखनऊ प्रशांत कुमार के पास रहेगा. उत्तर प्रदेश के डीजीपी पद के लिए तीन नामों पर चर्चा हो रही है. इनमें बीएसएफ में एडीजी के पद पर चंडीगढ़ में तैनात आईपीएस अफसर मुकुल गोयल का नाम सबसे ऊपर है.More Related News
