
जानिए कैसे हुई बैंकों के बैंक भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना और क्यों पड़ी इसकी आवश्यकता
Zee News
साल 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की गई थी, बाद में साल 1949 में इस बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया.
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना साल 1935 में 1 अप्रैल के दिन ही हुई थी. आरंभिक दौर में रिजर्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थपित किया गया था. जिसे साल 1937 में मुंबई स्थानांतरित किया गया था. रिजर्व बैंक के गवर्नर केंद्रीय कार्यालय से ही मौद्रिक नीतियों का संचालन करते हैं. रिजर्व बैंक की स्थापना के समय यह एक निजी संस्थान था. साल 1949 में इस बैंक का राष्ट्रीयकरण किया गया, जिसके बाद से यह पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व के तहत आती है.More Related News
