
जानिए, केके शैलजा को क्यों नही मिली मंत्रिमंडल में जगह?
Zee News
शैलजा को मंत्रिमंडल से बाहर करने के पार्टी के फैसले की भारी आलोचना हुई है, खासकर सोशल मीडिया पर. यहां तक कि पार्टी से अपना फैसला बदलने की मांग भी की जा रही है.
तिरुवनंतपुरमः केरल के नए पिनराई विजयन मंत्रिमंडल में निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा नए पिनराई विजयन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने जा रही हैं. गुरुवार को यहां शपथ होना है. भले ही किसी को उनके प्रदर्शन पर संदेह न हो लेकिन सवाल यह है कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल क्यों नहीं किया गया, जबकि वह भारी मतों चुनाव भी जीत चुकी हैं. पार्टी की हो रही है भारी आलोचना शैलजा को मंत्रिमंडल से बाहर करने के पार्टी के फैसले की भारी आलोचना हुई है, खासकर सोशल मीडिया पर. यहां तक कि पार्टी से अपना फैसला बदलने की मांग भी की जा रही है.More Related News
