
जानिए किन-किन राज्यों में खुल गए स्कूल? जरा भी लापरवाही पड़ेगी भारी
Zee News
कई राज्यों में कोरोना गाइडलाइन्स के मुताबिक स्कूल खुल गए हैं. उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब और छत्तीसगढ़ में सोमवार से स्कूल खुले. सभी स्कूलों को कोरोना नियमों के साथ कक्षाएं शुरू किए गए. वहीं 16 अगस्त से यूपी के स्कूल खुलेंगे और 9वीं से 12वीं तक की शुरू पढ़ाई होगी.
नई दिल्ली: सुबह सुबह उठकर स्कूल की तैयारी की जाए. बस्ता लगाकर, होमवर्क कॉपी रखकर और अपना लंच बॉक्स लेकर स्कूल चला जाए. नए पुराने दोस्त मिलेंगे. क्लास टीचर होंगी और मजे से होगी पढ़ाई. ये बात ऑनलाइन क्लास में मिस हो रही थी, लेकिन अब सब तैयार हैं. पिछले करीब 16 महीने से देश में स्कूल बंद थे लेकिन अब स्कूल की घंटी बज गई है. सोमवार से हिमाचल प्रदेश, पंजाब में स्कूल खुल गए हैं. उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भी स्कूल खुले, जबकि उत्तर प्रदेश में आने वाली 16 तारीख से 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे. राज्य में स्कूल खुलने की खबर से कुछ छात्र उत्साहित हैं, तो कुछ अभिभावक चिंता में हैं.More Related News
