
जानिए कहां मिल रही है कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों को नागिन डांस करने की सजा?
Zee News
कई राज्य सरकारों ने कोरोना कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई हैं. लेकिन कई जगह लोग इसका उल्लंघन करते दिख रहे हैं. पुलिस इनसे निपटने के लिए तरह-तरह की सजा भी दे रही है.
दतिया/भिण्ड (मप्र): एक ओर जहां देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सरकारें सख्तियों पर भी विशेष ध्यान दे रही हैं. कई राज्य सरकारों ने कोरोना कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई हैं. लेकिन कई जगह लोग इसका उल्लंघन करते दिख रहे हैं. पुलिस इनसे निपटने के लिए तरह-तरह की सजा भी दे रही है. लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस ने ऐसी सजा दी है कि वो चर्चा का विषय बन गया है. - मध्यप्रदेश के दतिया में कोरोना कर्फ़्यू के दौरान बारातियों से पुलिस ने सजा के तौर पर कराया नागिन डांस करा रही है नागिन डांस मध्य प्रदेश के दतिया और भिंड जिलों में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने नागिन डांस करने और मेढ़क दौड़ लगाने की सजा दी.More Related News
