
जातिगत जनगणना पर बिहार BJP ने सब कुछ केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा
NDTV India
बिहार भाजपा के सरकार में शामिल मंत्री कहने लगे हैं कि जो भी करेगा वो उनका केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा. लेकिन इस बात का जवाब नहीं दिया कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मिलने जायेंगे या नहीं.
बिहार भाजपा (Bihar BJP) के लिए जातिगत जनगणना के मुद्दे पर अपने सहयोगी नीतीश कुमार और तमाम विपक्षी दलों ने राजनीतिक मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. अब तो बिहार भाजपा के सरकार में शामिल मंत्री कहने लगे हैं कि जो भी करेगा वो उनका केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा. लेकिन इस बात का जवाब नहीं दिया कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मिलने जायेंगे या नहीं. मंगलवार को नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के भाजपा के दो वरिष्ठ मंत्री भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संपर्क अभियान के लिए पहुंचे. और जब उनसे जातिगत जनगणना के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब गोलमटोल था.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












