)
जहांगीर की एक चूक… ब्रिटिश हुकूमत ने जमा लिए पांव, जानें भारत में कब हुआ अंग्रेजों का आगमन
Zee News
British rule in india: 16वीं सदी में अंग्रेज एक कंपनी के तहत आए. शुरुआती दौर में उन्होंने सूरत में अपनी फैक्ट्री खोली. फिर धीरे-धीरे भारत में अपनी सेना बना ली. इन्हीं सैनिकों के बलबूते अंग्रेजों ने कई युद्ध जीते. आइए भारत में ब्रिटिश शासन की शुरुआती दौर को आसान भाषा में जानते हैं.
How british came to india: भारत की मिट्टी में इतिहास की कई कहानियां बसी हैं, लेकिन अंग्रेजों का आगमन एक ऐसी गाथा है, जो व्यापार के बहाने शुरू हुई और 200 साल के उपनिवेश में बदल गई. यह कहानी मसालों की खोज से लेकर नाविकों की जंग और चालाक व्यापारियों से शुरू हुई और ईस्ट इंडिया कंपनी से होते हुए ब्रिटिश शासन में तब्दील हो गई. ये व्यापारी भारत में व्यापार के बहाने आए और धोखे से देश पर कब्जा जमा लिया. हालांकि, एक वक्त के बाद भारत के वीर क्रांतिकारियों और सिपाहियों के सामने अंग्रेज घूटने टेकने को मजबूर हुए, और देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ. ऐसे में आइए अंग्रेजों के भारत में कदम रखने की कहानी को समझते हैं, और जानते हैं किन युद्धों के बाद भारत की सत्ता अंग्रेजों के हाथ में आई और जहांगीर से क्या चूक हुई.
