
जहरीली शराब बेचने वालों पर लगेगा NSA, कलेक्टर बोले- ADO, TI चाहें तो नहीं बिक सकती नकली शराब
Zee News
इंदौर कलेक्टर ने कहा है कि जिले में यदि ढाबों पर अवैध शराब बिकती है तो उस पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी भी निचले स्तर के अधिकारियों की होती है.
अंशुल मुकाती/इंदौर: इंदौर में शराब माफियाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगेगा. इंदौर जिला प्रशासन ने इसके आदेश दे दिए हैं. आबकारी और पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए भी कहा है. इंदौर में जहरीली पीने से 5 लोगों की मौत के बाद इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह सख्त हो गए हैं. कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए नकली शराब बनाने वाले और सप्लायर के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं. इंदौर कलेक्टर ने कहा है कि जिले में यदि ढाबों पर अवैध शराब बिकती है तो उस पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी भी निचले स्तर के अधिकारियों की होती है. ढाबों पर बिक रही शराब के एक्साइज के एडीओ, एसआई, टीआई चाहें तो नहीं बिक सकती.More Related News
