
जवाबी कार्रवाई: ब्रिटिश नागरिकों के लिए नए यात्रा नियम जारी, लागू होंगे ये Rules
Zee News
जानकारी के मुताबिक नए नियम 4 अक्टूबर से लागू होंगे और यूके से आने वाले सभी यूके नागरिकों पर लागू होंगे.
नई दिल्ली: ब्रिटेन (Britain) के कोरोना सफरी नियमों को देखते हुए अब भारत ने भी यूके के शहरियों के लिए नए यात्रा नियम जारी किए हैं. नए नियमों के मुताबिक अब वैक्सीन लेने के बाद भी ब्रिटिश नागरिकों को कोरोना टेस्ट कराना होगा. इसके अलावा भारत आने के बाद क्वारंटीन रहना भी जारूरी है. UK nationals arriving in India from the UK will have to undergo mandatory quarantine at home or in the destination address for 10 days after the arrival: Sources
जानकारी के मुताबिक नए नियम 4 अक्टूबर से लागू होंगे और यूके से आने वाले सभी यूके नागरिकों पर लागू होंगे. इन नए नियमों के मुताबिक ब्रिटिश नागरिकों को भी भारत आने पर होम क्वारंटीन में रहना होगा. ब्रिटिश नागरिक को चाहे जो भी वैक्सीन दी गई हो लेकिन उन्हें RTPCR टेस्ट करवा कर आना होगा. फिर भारत में भी टेस्ट करवाते रहने होंगे.
