
जर्मनी में राजनीति से जुड़ी हैं नेताजी की बेटी, बच्चों का रखा है हिंदू नाम, जानें सब कुछ
Zee News
Netaji birthday special: नेताजी सुभाषचंद्र बोस की बेटी अनिता बोस फाफ जर्मनी में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर रह चुकी हैं. इसके साथ ही वह अपने पति के साथ जर्मन की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी में भी सक्रिय भूमिका निभा रहीं हैं.
नई दिल्ली: नेताजी स्वतंत्रता संग्राम की अनुपम विरासत हैं. 23 जनवरी, 1897 को कटक में जन्मे सुभाष ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया. देश के भीतर आम जनता में आजादी का जज्बा जितना उन्होंने पिरोया ऐसा महात्मा गांधी के बाद करने वाले वो इकलौते राज नायक थे. आज भी 23 जनवरी है, यानी नेताजी की जयंती हैं. आइये हम नेताजी के परिवार के बारे में जानते हैं.
जर्मनी में राजनीतिक तौर पर सक्रिय हैं उनकी बेटी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की बेटी अनिता बोस फाफ जर्मनी में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर रह चुकी हैं. इसके साथ ही वह अपने पति के साथ जर्मन की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं.
