
जर्मनी ने भारत, ब्रिटेन समेत कई देशों पर से यात्रा प्रतिबंध हटाया, डेल्टा वैरिएंट को लेकर थी रोक
NDTV India
पाबंदी हटाने का यह असर होगा कि जर्मनी के निवासी या नागरिक न होने पर भी इन देशों के यात्री जर्मनी की यात्रा कर सकेंगे. हालांकि उन्हें क्वारंटाइन और टेस्टिंग के नियमों का पालन करता है.जर्मनी ने इससे पहले वायरस वैरिएंट कंट्री की पॉलिसी अपनाई थी, जिसके तहत कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से प्रभावित इन देशों के यात्रियों के जर्मनी में प्रवेश पर रोक थी.
Germany lifts Travel Ban India: जर्मन सरकार ने कोरोना के डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) से प्रभावित भारत, ब्रिटेन औऱ पुर्तगाल समेत कई देशों के नागरिकों की यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है. जर्मनी की स्वास्थ्य एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य एजेंसी राबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (RKI) ने कहा कि भारत, ब्रिटेन के अलावा तीन अन्य देशों के नागरिकों पर लगी पाबंदी हटाई गई है.संस्थान ने कहा कि नेपाल, रूस को भी पाबंदी वाली सूची से हटाया गया है. इन्हें वायरस वैरिएंट कंट्रीज की जगह ज्यादा मामले वाले देशों की सूची में रखा जाएगा. यूरोपीय संघ के ज्यादातर देशों में भारतीयों की यात्रा पर पहले प्रतिबंध था, जो अब हट रहा है.More Related News

2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा पाकिस्तान, भारत के इस शहर ने Pollution रैंकिंग में किया टॉप
World Pollution Report: पाकिस्तान है दुनिया का सबसे प्रदूषित देश












